कुडू: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की पहल से गुमला को मिली बड़ी विकास सौगात, 9 सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी।
Kuru, Lohardaga | Jun 22, 2026 लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के अथक प्रयासों से गुमला जिले को सड़क विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम-जनमन) के तहत जिले के सुदूरवर्ती पहाड़ी एवं उपेक्षित क्षेत्रों की 9 महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्रदान की है।