हाटा: रामकोला शिवनगर में अज्ञात कारणों से लगी आग से 5 घर जले, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11शिवनगर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई ।आग की चपेट में आने से पांच घरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड की टीम ।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक पांचो घर जल चुके थे। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।