हाटा: हाटा पुलिस ने नगर में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आगामी पर्व रमजान तथा लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय पुलिस बल व पी ए सी बलों के साथ बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय नगर में फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।