हाटा: अहिरौली क्षेत्र के लेहनी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख
अहिरौली थाना क्षेत्र के लेहनी गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गया ।सूचना की जानकारी होते ही लेखपाल राजू भारती मौके पर पहुंचे और जल हुई फसल का आकलन किया।