सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के जिटकिरी गाँव में जरिया थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अत्यधिक मात्रा में 44 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई है।