जमुआ: मध्य विद्यालय जमुआ में 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, विधायक मंजू कुमारी ने दी भावपूर्ण विदाई
Jamua, Giridih | Oct 18, 2025 जमुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय कन्या जमुआ में शनिवार शाम 4 बजे अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक मंजू कुमारी शामिल हुईं। समारोह में शिक्षा क्षेत्र में दीर्घकाल तक अमूल्य सेवा देने वाले 10 शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।