धनघटा: महुली क्षेत्र में सड़क हादसे में पीआरवी 6891 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत लुतुही गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी 6891 मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर भिजवाया। घायलों की पहचान त्रिलोकी पुत्र रामाश्रय (55 वर्ष) तथा रामाश्रय पुत्र हंसराज (80 वर्ष) निवासी बाघापार