महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना एवं जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय वंशी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक शिम्पु कुमारी ने बालिकाओं को शिक्षा, अधिकार, समानता, 181 हेल्पलाइन, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।