गड़हनी: गड़हनी प्रखंड के किसी भी नहर में अभी तक नहीं आया पानी, बिछड़ा डालने में हो रहा है देरी
रोहण नक्षत्र में एक सप्ताह बीत गया लेकिन गड़हनी प्रखंड के किसी भी नहर में अभी तक पानी नहीं आया है। जबकि किसानों का कहना है कि पहले 25 मई को ही नहर में पानी छोड़ दिया जाता था। पानी नहीं आने से किसानों का धान का बिचड़ा डालने में लेट हो रहा है। नहर विभाग के एसडीओ ने बताया कि बड़ी नहर में डैम से पानी छोड़ा जा चुका है एक से दो दिनों में पानी नहर में पहुंच जाएगा।