बारुन: चलती ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, रांची से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
स्थानीय थाना क्षेत्र के एनटीपीसी खैरा के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के देवकली निवासी 46 वर्षीय महिपाल यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौप दिया।