ग्राम आमाडुला में आयोजित राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता और सम्मान समारोह में प्रदेशभर से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सामूहिक, युगल और एकल नृत्य में हुई प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में मंच पर 100 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।