चंदेरी: मोहनपुर को मिली विकास की सौगात, 20 लाख की सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण
ग्राम पंचायत मोहनपुर में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे विकास की नई सौगात मिली। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने किया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी