कासगंज: बिलराम कस्बे में उर्स मेले में कोतवाली प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में आयोजित उर्स मेले के दौरान प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले में मौजूद पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए और उर्स में आए लोगों से शांति व व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।