पन्ना: पन्ना में दिल दहला देने वाली घटना: मासूम बेटे को मौत के मुंह से खींच लाया पिता, करंट की चपेट में आने से दोनों घायल।
Panna, Panna | Jul 3, 2026 पन्ना से दिल दहला देने वाली खबर है, जहाँ एक पिता ने जान पर खेलकर अपने 5 साल के बेटे को मौत के मुंह से बचा लिया। अजयगढ़ के छतेनी गाँव में बिजली के चालू तार की चपेट में आए मासूम को बचाने के लिए किसान छंगू पाल सीधे कूद पड़े। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है।