बांधवगढ़: खदान प्रभावित क्षेत्रों का होगा सर्वे, कलेक्टर ने गठित किए विकासखंडवार दल
उमरिया जिले में खदान प्रभावित क्षेत्रों की बेसलाइन सर्वे आधारित एरिया मैपिंग और सत्यापन के लिए कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विकासखंडवार सर्वे दलों का गठन किया है। सर्वे में 15 किलोमीटर के प्रत्यक्ष और 25 किलोमीटर के अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, ग्रामों-वार्डों की मैपिंग और जनसंख्या का सत्यापन किया जाएगा।15 दिन में जाँच रिपोर्ट कलेक्टर को दें