मिर्ज़ापुर: भाजपा द्वारा मनरेगा को खत्म करने की साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मिशन कंपाउंड से निकाली पदयात्रा
जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय मिशन कंपाउंड से शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे पदयात्रा निकल गया जो कि अस्पताल तिराहा कचहरी होते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद के मूर्ति पर नमन किया गया पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा मनरेगा कानून को सरकार जब तक वापस नहीं करेगी हमारा पदयात्रा जारी रहेगा