चरखी दादरी: बौंदकलां में विधायक सुनील सांगवान ने दादरी-रोहतक स्टेट हाइवे निर्माण कार्य का ₹37.62 करोड़ से किया शुभारंभ
चरखी दादरी जिले के गांव बौंदकला में आज रविवार को दोपहर 12 बजे दादरी विधायक सुनील सांगवान ने दादरी-रोहतक स्टेट हाईवे के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि दादरी के लोगों को 21 साल बाद करीब 37.62 करोड़ रुपए की सौगात भाजपा सरकार ने दी है। सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल द्वारा इस क्षेत्र में अनेक विकास की सौगात दी हैं।