जिला अंधता निवारण समिति कोटा के आर्थिक सहयोग तथा डी.डी. नेत्र सेवा फाउंडेशन के प्रयासों से आशापुरा सेवा संस्थान नागदा द्वारा आप जी साहब माधो सिंह जी की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिव मंदिर प्रांगण नागदा, अंता में यह शिविर 9 मार्च 2026 सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।