गोपालगंज: गोपालगंज में बिहार पुलिस अवर निरीक्षक की कल होगी परीक्षा, केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, स्कूल प्रिंसिपल ने दी जानकारी
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक ( एसआई) की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 और 21 जनवरी को आयोजित की जा रही है....राज्यभर में दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी....गोपालगंज में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6 हजार 96 अभ्यर्थी शामिल होंगे... परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसकी सुरक्षा के लिए कड़ें इंतजाम किए जा रहें हैं।