डोमचांच: डोमचांच नगर में मच्छरों के आतंक से नागरिक परेशान, ब्लीचिंग की मांग पर प्रशासन की खानापूर्ति से नाराज़
डोमचांच नगर इन दिनों मच्छरों के प्रकोप से जूझ रहा है। लगभग वार्डो में गली- गली में गंदा पानी और कचरे के ढेर से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। नगरवासियों ने कई बार नगर प्रशासन से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की, लेकिन प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। कहीं आधा-अधूरा छिड़काव किया जा रहा है तो कहीं बिल्कुल नहीं। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।