पीपलदा: खातोली पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर नहीं हुआ ध्वजारोहण, ग्रामीणों ने जताया रोष
Pipalda, Kota | Jan 26, 2026 जिले के खातोली पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता कार्यालय पर सोमवार सुबह 10 बजे तक ध्वजारोहण नही हुआ ना ही कार्यालय के खुले ताले जो कि पूरे कस्बे में चर्चा का विषय रहा। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और कार्यवाही की मांग की। आपको बतादे की खातोली मव 2022 में यह कार्यालय स्थापित हुआ था परन्तु राष्ट्रीय पर्व पर कोई कर्मचारी यहाँ नही पहुँचा नही ही ध्वजारोहण किया गया