पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाते एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 24, 2026 कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को हंगामा कर उत्पात मचाने पर शांति भंग में गिरफ्तार किया है। कोटा जिला ग्रामीण पुलिस कार्यालय से शनिवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि इटावा थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर नोशाद पुत्र शहजाद निवासी करवाड़ को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ 126 170 BNSS में कार्यवाही कर इन्हें कोर्ट से पाबंद करवाया गया।