मैनपुरी: शहर में बेरोजगार युवाओं की ओर से निकाली गई मैं भी हूँ बेरोजगार यात्रा, मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
मैनपुरी शहर में रविवार को बेरोजगार युवाओं की ओर से मैं भी हूँ बेरोजगार यात्रा निकाली गई। यात्रा ईसन नदी पुल से शुरू हुई और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए समाप्त हुई। यात्रा में शामिल युवाओं ने सरकार से रोजगार देने की मांग की है। साथ ही भर्ती परीक्षा में युवाओं से किसी भी तरह का कोई शुल्क ना लिए जाने की मांग की है।