मैनपुरी: तिकोनिया पार्क में भारतीय सेना सम्मान समारोह एवं "आजाद हिंद कर्तव्य पथ" पुस्तक विमोचन का हुआ आयोजन।
रविवार को जिला मुख्यालय के तिकोनिया पार्क में भारतीय सेना सम्मान समारोह एवं "आजाद हिंद कर्तव्य पथ" पुस्तक विमोचन का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि की भूमिका में कैप्टन रविंदर कुमार मौजूद रहे। जहां उन्होंने बताया कि लोगों को देश के शहीदों के बारे में जानकारी नहीं है। देश के लिए किन लोगों ने कुर्बानियां दी है। उनकी जानकारी के लिए पुस्तक का विमोचन किया गया है।