चौथम: शिशवा के निकट कोसी नदी में कटाव शुरू, ग्रामीणों में दहशत, ग्रामीण चंदा कर कटाव रोकने का शुरू किया कार्य
चौथम प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर कोसी नदी का रौद्र रूप सामने आने लगा है। इन दिनों कोसी और बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के साथ-साथ कई स्थानों पर कटाव भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में सरसवा पंचायत के शिशवा गांव के समीप कोसी नदी का कटाव तेज होने लगा है, जिससे ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल व्याप्त ह