खगड़िया: सैदपुर के पास शादी से लौट रहे लोगों का वाहन गड्ढे में पलटा, पूर्व मुखिया समेत पांच घायल
खगड़िया जिले के मानसी-बदला सड़क पर सैदपुर के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा एक मार्शल वाहन मुर्गा फार्म के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में बलहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार समेत चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी लोग खगड़िया के एक रिसोर्ट में आ