शुजालपुर: थाने में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।
शुजालपुर सिटी थाने में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।मालवीय ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी आयोजन में डीजे का उपयोग पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।