बाड़मेर: सफाई कर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को 100 फीसदी प्राथमिकता देने की मांग को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Barmer, Barmer | Aug 1, 2024 बाड़मेर नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर से कार्य का बहिष्कार करते हुए सामूहिक अवकाश पर चले गए है। कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद में सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों के 100 फीसदी भर्ती होनी चाहिए। वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरकर मन से सफाई करते हैं।