बाड़मेर: जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बाडमेर जिला मुख्यालय पर सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
Barmer, Barmer | Jul 31, 2024 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बुधवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर प्रबंधक एव केस वर्कर से प्रकरणों की जानकारी ली। पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सहायता व सुविधाओं की भी जानकारी ली। महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित जिला कलेक्टर निशांत जैन के साथ मौजूद रहे।