बाड़मेर: सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर समाज के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Jul 31, 2024 सफाई कर्मचारियों की भर्ती में 100 फीस पद वाल्मीकि समाज के लोगों से भरने की मांग को लेकर बुधवार को समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर निशांत जैन को ज्ञापन सौंपा। वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि रियासत काल से यह पारंपरिक काम रहा है लेकिन अब सरकार हमसे रोजगार छीनना चाहती है। यह वाल्मीकि समाज के साथ धोखा है।