सैदपुर थाना क्षेत्र के जौहरगंज तिराहा स्थित खतरनाक मोड़ पर बीती रात तेज रफ्तार एक डंफर बीच सड़क पर अचानक आ गये जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दौरान संयोग अच्छा था कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि चालक को आंशिक चोटें आई हैं। बुधवार को सुबह जेसीबी मंगवाकर किसी प्रकार खाई में पलटे डंफर को सीधा कराकर बाहर निकाला गया।