जैतहरी: वार्ड 15 में चला स्वच्छता अभियान, कचरा-मलबा हटाकर किया कीटनाशक का छिड़काव
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 15 में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन की सहायता से कचरा एवं मलबे का उठाव किया गया, वहीं क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव भी कराया गया। नगर परिषद द्वारा नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई।