बेगमगंज के सांदीपिनी विद्यालय में आयोजित मार्गदर्शन कार्यक्रम में एसडीएम सौरभ मिश्रा ने विद्यार्थियों को अच्छी लिखावट और नियमित अभ्यास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लिखकर पढ़ने से याददाश्त बढ़ती है और परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। बोर्ड परीक्षार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी गई।