रामगढ़: उलडंडा पंचायत के मुसुरमू गांव में खराब जलमीनार बना शोभा की वस्तु, जल संकट से जूझ रहे लोग
Ramgarh, Palamu | Jul 12, 2026 रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र की उलडंडा पंचायत के मुसुरमू गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। 15वें वित्त आयोग की राशि से स्थापित सोलर जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।