जिले के थावे मंदिर परिसर से आभूषण की चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। इस दौरान एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर पुलिस की तरफ से थावे मीरगंज मुख्य पथ वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नया साल को लेकर भी पुलिस अलर्ट रही।