बरही: जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर हजारीबाग उपायुक्त ने बरही के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दूसरे दिन हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने बरही के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ बरही एसडीओ जोहन टुड्डू, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, बीसीओ संजय यादव भी मौजूद रहे।