चूरू: बिसाऊ क्षेत्र में चलती बाइक पर सांड गिरा, गंभीर घायल किसान को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jun 24, 2026 चूरू के निकटवर्ती बिसाउ क्षेत्र में सड़क हादसे में खेत जा रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक एक सांड चलती बाइक पर आ गिरा, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में किसान के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।