खालवा: घर में घुसकर 4 आरोपियों ने मारपीट कर तोड़फोड़ की, 7 पर केस दर्ज
Khalwa, Khandwa | Jun 13, 2026 पंधाना थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाए। पुलिस के अनुसार बिलूद निवासी राजाराम पिता नत्थू मोरे (60) की शिकायत पर अनुराग पिता विनोद, भाई राहुल, रितुराज उर्फ लालू पिता रामपाल निवासी डापक्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे की है ।