पिछोर: अक्षय तृतीया पर उमरीकलां माता मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आज मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे जानकारी के अनुसार पिछोर क्षेत्र के ग्राम उमरीकलां स्थित माता मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।