सुसनेर: गाडोलिया लोहार बस्ती: आंधी से झोपड़ियां क्षतिग्रस्त, पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे पूर्व विधायक, जांच शुरू
शनिवार की देर रात आए तेज आंधी और तूफान ने वार्ड नंबर 7 की गाडोलिया लोहार बस्ती में भारी तबाही मचाई है। अचानक आए इस तूफान के कारण कई गरीब परिवारों की झोपड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई आशियाने उजड़ गए हैं। इस आपदा के बाद जहां एक तरफ प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व MLA राणा भी पीड़ितों का दर्द बांटने जमीन पर उतरे।