टोकलो थाना क्षेत्र के सरजमहातु पंचायत अंतर्गत गुमानडीह गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गुमानडीह निवासी मांगता हेम्ब्रम और उसकी पत्नी सरिता हेम्ब्रम के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता था।