थराली: नगर पंचायत थराली का कूड़ा सिमलसैण के समीप वार्ड नंबर 1 में फेंके जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को भेजा ज्ञापन
नगर पंचायत थराली का कूड़ा सिमलसैण पेट्रोल पंप के समीप वार्ड नंबर 1 में फेंके जाने के खिलाफ सिमलसैण के ग्रामीणों ने आज धरना प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी थराली के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने उक्त आशय का ज्ञापन प्रेषित किया था जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई।।