गोंडा: मेवतियान मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत और तीन घायल, सीडीओ ने की पुष्टि
Gonda, Gonda | Sep 14, 2025 गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेवतियान मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मरम्मत का कार्य चल रहा था तभी छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना