गोंडा: मेवतियान मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरी, चार लोग दबे, एक की मौत, एसडीआरएफ तैनात
Gonda, Gonda | Sep 14, 2025 मेवतियान मोहल्ले मे रविवार दोपहर 1 बजे जर्जर मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत के दौरान छत अचानक ढहने से चार लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव कार्य कर सभी को बाहर निकाला और गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। SP विनीत जयसवाल ने घटना की पुष्टि की है। घटनास्थल पर SDRF की टीम राहत कार्य में जुटी है।