गोंडा: धानेपुर में दिनदहाड़े दुकान से गैस सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Sep 14, 2025 धानेपुर के आनंद चौराहे पर शनिवार को रसीद अहमद की दुकान से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। बताया जाता है कि दुकान मालिक कुछ देर के लिए घर गए थे, तभी एक युवक बाइक से आया और सिलेंडर उठाकर ले गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी का यह फुटेज रविवार करीब 10 बजे वायरल हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।