बालाघाट: स्थानीय वार्ड क्रमांक 32 में 39.10 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन
नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा निकाय निधि के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 के आनंद मार्ग में निशा पालीवाल के मकान से उमेश कुमार कटरे के मकान एवं पांडे बाड़ा तक दोनों ओर आर.सी.सी. कर्वड नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह बुधवार लगभग प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया। लगभग 800 मीटर लंबाई के इस निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत 39 लाख 10 हजार 393 रुपये है। कार्यक्रम के