शामली: शामली जिले की सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
Shamli, Shamli | Jun 6, 2026 शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली की सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार शुरू किया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए एसडीएम की अदालत से संबंधित सभी कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।