पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत में गुरुवार समय लगभग तीन बजे महेंद्र मांझी की 11 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी को एक जहरीले सांप रसल वाइपर ने काट लिया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो और फिर रांची के रिम्स भेजा गया है।जानकारी अनुसार गुरुवार को जब मंजू कुमारी खेत की ओर जा रही थी।