गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बाल्मीकि मोहल्ला निवासी मंजू देवी, जो झरिया बाजार में सफाई का काम करती हैं, महिला ने आरोप लगाया है कि बाटा मीर स्थित कपड़ा व्यवसायी सुनील केसरी ने उन्हें कचरा साफ करने को कहा। जब उन्होंने मना किया, तो सुनील केसरी ने उन्हें घसीटकर झाड़ू से पीटा। मंजू देवी ने झरिया थाना शिकायत दर्ज कराई है