कुटुंबा: कुटुंबा में प्रशिक्षण महाभियान की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की तैयारी को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय अंबा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की, जिसमें आगामी 29 मार्च को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।